चाय की चुस्की ले रहे कुख्यात पुटू मिश्रा पर सरेआम चली गोलियां, बाइक सवारों ने उतारा मौत के घाट

चाय की चुस्की ले रहे कुख्यात पुटू मिश्रा पर सरेआम चली गोलियां, बाइक सवारों ने उतारा मौत के घाट

रामनगर में सनसनी: कुख्यात पुटू मिश्रा की चाय दुकान पर गोलियों से भूनकर हत्या। बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग से दहला फुलकौल गांव। दो शूटर चिन्हित, पुलिस की छापेमारी तेज। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।

चाय की चुस्की ले रहे कुख्यात पुटू मिश्रा पर सरेआम चली गोलियां बाइक सवारों ने उतारा मौत के घाट

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र का फुलकौल गांव सोमवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अज्ञात बेखौफ अपराधियों ने कुख्यात अपराधी संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुटू मिश्रा की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। शाम करीब 6:30 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है और गांव छावनी में तब्दील हो गया है।

चाय की चुस्की के बीच मौत का तांडव

मिली जानकारी के अनुसार, कई संगीन मामलों में नामजद और हाल ही में जमानत पर बाहर आया पुटू मिश्रा किसी निजी काम से फुलकौल गांव पहुंचा था। वह गांव में एक दुकान पर चाय पी रहा था, तभी अचानक बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पुटू मिश्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 5-6 राउंड फायरिंग की। दो गोलियां शरीर के आर-पार हो जाने के कारण पुटू मिश्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुचीं एसपी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

हत्या की खबर मिलते ही रामनगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा एसपी निर्मला कुमारी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी बुलाई गई है, जो मौके से खोखे और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

दो अपराधी चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

बगहा एसपी निर्मला कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो अपराधियों की पहचान कर ली है। एसपी ने कहा, "अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।" पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आपसी रंजिश का मामला मानकर चल रही है।

सोनबरसा का रहने वाला था पुटू, दर्ज थे कई संगीन मामले

मृतक संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुटू मिश्रा मूल रूप से मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का निवासी था। पुटू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है; उस पर लूट, हत्या और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

हत्याकांड के बाद फुलकौल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना या प्रतिशोध की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में गैंगवार की सुगबुगाहट तेज कर दी है।

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

बिहार

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के चंद टुकड़ों और एक मकान के विवाद में बेटों ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी।

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

बिहार

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलीया गांव के समीप स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे व एक शिक्षिका घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है।

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोविड-19 के दौरान नियम का उल्लंघन करने के एक मामले में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इस घटना में नारदीगंज थाने के ASI नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए।

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

बिहार

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा।