20
बिहार में पारा 42°C पार। मौसम विभाग की राहत भरी खबर, कल से उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम। अररिया, किशनगंज में बारिश के आसार। 23 मई के बाद गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत।
May 19, 2026 02:08 PM
नवादा के वारसलीगंज मोड़ पर बजरंग दल ने गौवंशों से भरी पिकअप पकड़ी। क्रूरता से बांधे जाने के कारण एक गाय अचेत थी। पुलिस ने बिहारशरीफ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
May 18, 2026 11:31 AM
बिहार के कैमूर में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर सिर काट दिए गए। नदी से दो सिर बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतक के सगे भाई को हिरासत में लिया है, जिसने कथित तौर पर इस नरसंहार को अंजाम दिया।
May 16, 2026 08:06 PM
बिहार के औरंगाबाद में प्रेमिका से शादी की जिद पर बीएससी नर्सिंग का छात्र 3 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों में बात कराने के आश्वासन के बाद उसे सुरक्षित उतारा गया।
May 16, 2026 06:26 PM
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लखीसराय के पिपरिया में ₹30.74 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने लालू-राबड़ी काल को महा जंगलराज बताते हुए नीतीश सरकार के सुशासन की तारीफ की।
May 16, 2026 04:39 PM
राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा पेट्रोल-डीजल खपत कम करने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सचिवालय कर्मियों के दफ्तर आने-जाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
May 16, 2026 03:30 PM
बिहार में राम-जानकी पथ फोरलेन निर्माण के लिए 49 गांवों में जमीन अधिग्रहण तेज हो गया है। इस हाईवे से अयोध्या से सीतामढ़ी का सफर आसान होगा और विराट रामायण मंदिर को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
May 16, 2026 02:01 PM
बिहार के हाजीपुर में 100 एकड़ में देश का तीसरा NIFTEM संस्थान खुलेगा। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र की इस सौगात से राज्य फूड प्रोसेसिंग का नेशनल हब बनेगा और नए रोजगार मिलेंगे।
May 16, 2026 01:47 PM
बिहार में दिसंबर 2026 तक सभी शहरों में पिंक बसें चलेंगी। परिवहन निगम ने महिला ड्राइवरों से 5 जून तक आवेदन मांगे हैं। 20 जून से 4 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद संविदा पर नौकरी मिलेगी।
May 16, 2026 01:18 PM
कैमूर के रामगढ़ अस्पताल में लुंगी-गंजी पहनकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को विधायक ने लगाई फटकार। सीएस से सस्पेंशन की मांग। घायलों को बनारस रेफर कराया।
May 15, 2026 01:08 PM
सारण में अमनौर के पकरी मोहम्मद गांव में प्रेमी के शादी से मुकरने पर युवती ने टावर पर चढ़कर किया विरोध। पुलिस और ग्रामीणों की सांसें अटकीं।
May 15, 2026 12:40 PM
पटना के कंकड़बाग में आरजेडी विधायक के भाई से सोने की चेन की लूट। साईं मंदिर के पास बाइक सवारों ने दिया अंजाम। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की तलाश में जुटी।
May 15, 2026 11:59 AM
छपरा-सीवान एनएच-531 पर बसडीला मंदिर के पास झाड़ियों में मिला मासूम। पूरी रात मौत से जूझने के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर।
May 15, 2026 11:46 AM
गया के बेलागंज में लापता शांतनु की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या। शेरपुर गांव के बधार में मिला शव, इलाके में दहशत। पुलिस जांच में जुटी।
May 15, 2026 11:41 AM
पटना हाईकोर्ट ने ओसामा शहाब को बड़ी राहत देते हुए दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन वे नहीं मिले। कोर्ट ने अब केस डायरी तलब की है।
May 13, 2026 05:42 PM
मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी कर 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 देसी पिस्टल, 5 कारतूस और एक ऑटो बरामद हुआ है। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
May 13, 2026 05:24 PM
प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने बिहार सरकार की पारदर्शिता पहल का स्वागत किया, लेकिन बिना फीस रिजल्ट जारी करने के आदेश पर आपत्ति जताई। संगठन ने स्कूलों की आर्थिक स्थिरता और कानूनी अधिकारों का हवाला दिया।
May 13, 2026 04:59 PM
बिहार में शराबबंदी के बीच पुलिस ने गया में 16 चक्का ट्रक से 9783 लीटर विदेशी शराब जब्त की। हरियाणा से पटना भेजी जा रही इस खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए। पुलिस अब मुख्य माफियाओं की तलाश में है।
May 13, 2026 04:04 PM
सहरसा के सत्तर गांव में दूल्हे की अजीब हरकतों के कारण शादी टूट गई। लड़की पक्ष के इनकार के बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया। 5 लाख रुपये लौटाने के समझौते के बाद मामला शांत हुआ।
May 13, 2026 03:50 PM
कैमूर के रामगढ़ में 48 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी है। एसपी और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। शवों की स्थिति खराब होने से पहचान मुश्किल है। पुलिस ने आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया है।
May 13, 2026 02:03 PM