बिहार में नए मुख्यमंत्री पर सस्पेन्स हुआ खत्म, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया खुलासा

बिहार में नए मुख्यमंत्री पर सस्पेन्स हुआ खत्म, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया खुलासा

बिहार में बड़े सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद 13 अप्रैल को बड़े फैसले की संभावना जताई जा रही है। क्या पहली बार राज्य में बीजेपी का सीएम बनेगा? सस्पेंस बरकरार है।

 बिहार में नए मुख्यमंत्री पर  सस्पेन्स हुआ खत्म बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया खुलासा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (नीलकमल, पटना) : बिहार की राजनीति में पिछले तीन दशकों से चला आ रहा समीकरण अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एनडीए के अंदर कोई संशय नहीं है। 13 अप्रैल से बिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके बाद राज्य को भाजपा के रूप में नया नेतृत्व मिलेगा।

10 अप्रैल को नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ, 13 से शुरू होगी नई प्रक्रिया

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके तुरंत बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट के गठन की कवायद तेज हो जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि 30 साल से भाजपा ने गठबंधन धर्म का पालन किया है और आगे की सारी गतिविधियां नीतीश कुमार के नेतृत्व में तय की गई रूपरेखा के अनुसार ही होंगी।

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा और इस्तीफे का काउंटडाउन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुँच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, कल दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा में शपथ लेने के बाद वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। 12 अप्रैल को पटना वापसी के बाद, 13 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक बुला सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी बैठक में वे अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे और 14 या 15 अप्रैल को राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप देंगे।

30 साल बाद पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री

बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी पुष्टि की है कि 13 अप्रैल से नए कैबिनेट की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों का दावा है कि 18 या 19 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा भव्य शपथ ग्रहण

भाजपा इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने की तैयारी में है। गांधी मैदान या किसी बड़े परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। नए मुख्यमंत्री के साथ ही एक नए मंत्रिमंडल का भी गठन होगा, जो 2025-26 के चुनावी रोडमैप पर काम करेगा।

विपक्ष पर हमला: ममता सरकार और कांग्रेस पर बरसे नितिन नवीन

इंटरव्यू के दौरान नितिन नवीन ने ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने बंगाल में हुई हिंसा के लिए अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि 2026 में बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी। वहीं कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के लिए चुनावी चुनौती नहीं है, लेकिन उनकी 'तुष्टिकरण की मानसिकता' देश के लिए बड़ा खतरा है।


 

संबंधित सामग्री

मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं....

राजनीति

मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं.... 'सुशासन बाबू' अब हो गए सीएम से सांसद...

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। अब बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Nitish Kumar: आज से नीतीश कुमार की नई पारी शुरु: दिल्ली में ठिकाना, बिहार की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव

राजनीति

Nitish Kumar: आज से नीतीश कुमार की नई पारी शुरु: दिल्ली में ठिकाना, बिहार की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव

नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।शपथ के बाद वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिहार की नई एनडीए सरकार के स्वरूप पर चर्चा करेंगे।

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

राजनीति

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

नीतीश कुमार कल राज्यसभा की शपथ लेकर दिल्ली में नई पारी शुरू करेंगे। 14 अप्रैल को संभावित इस्तीफे और एनडीए की अहम बैठक ने बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व की आहट तेज कर दी है।

शपथ या सियासी रणनीति? कल पटना से रवाना होंगे CM नीतीश कुमार

बिहार

शपथ या सियासी रणनीति? कल पटना से रवाना होंगे CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल पटना से दिल्ली रवाना होंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई तो 11 अप्रैल को उनकी पटना वापसी हो सकती है।

नीतीश के बाद बिहार का अगला CM कौन? 10 अप्रैल को राज्यसभा शपथ से पहले सियासी हलचल तेज

राजनीति

नीतीश के बाद बिहार का अगला CM कौन? 10 अप्रैल को राज्यसभा शपथ से पहले सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति में नीतीश युग के अंत की शुरुआत। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार। 2005 से जारी मुख्यमंत्री पारी पर लगेगा विराम अब भाजपा के सीएम और नए उत्तराधिकारी पर टिकी सबकी नजर