BJP ने झारखंड बंद बुलाने की तिथि बदली, अब 3 अप्रैल को सभी प्रखंडों में मशाल जुलू...

BJP ने झारखंड बंद बुलाने की तिथि बदली, अब 3 अप्रैल को सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस, 9 अप्रैल को झारखंड बंद

bjp ने झारखंड बंद बुलाने की तिथि बदली अब 3 अप्रैल को सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस 9 अप्रैल को झारखंड बंद 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
विष्णुगढ़ की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में बदलाव किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अप्रैल को सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. इसके साथ ही पार्टी ने झारखंड बंद का भी आह्वान किया है. पहले यह बंद 4 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन JEE Main की परीक्षा 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित होने के कारण तारीख में बदलाव किया गया है. अब झारखंड बंद 9 अप्रैल को किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बंद की तारीख आगे बढ़ाई गई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल के बंद को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं.

ये भी पढ़ें- झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं में बना देश का तीसरा अग्रणी राज्य, NQAS प्रमाणन में 56% तक पहुंचा आंकड़ा

संबंधित सामग्री

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय