रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी जान से मारने की धमकी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार नामक कारोबारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है. बताया जा रहा है कि यह रंगदारी पीएलएफआई के नाम पर मांगी गई. आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए संतोष कुमार को धमकी भरे संदेश भेजे और तय रकम जल्द देने का दबाव बनाया. घटना के बाद संतोष कुमार ने पूरे मामले की शिकायत नामकुम थाना में दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस व्हाट्सएप नंबर और मैसेज की तकनीकी जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

सिमडेगा: हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम के विकास को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

झारखंड

सिमडेगा: हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम के विकास को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय