हजारीबाग की घटना को लेकर BJP का अल्टिमेटम, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 03 ...

हजारीबाग की घटना को लेकर BJP का अल्टिमेटम, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 03 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान

हजारीबाग की घटना को लेकर bjp का अल्टिमेटम आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 03 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पीसी की. उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ ये पत्रकारवार्ता कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि लगातार बेटी-बहनों के साथ अपराध बढ़ रहा है. जुलूस के बीच में बच्ची का अपहरण हो जाता है. जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म होता है. इस प्रकार का भयावह घटना आज तक हमने नहीं सुना था. लोग रात भर बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन बच्ची नहीं मिली. इतने बेरहमी के साथ बच्ची की हत्या की गई. बच्ची के पिताजी महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करते थे. 

आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा के भाव से काम करते हैं. उनका प्रधानमंत्री आवास का एक घर बना हुआ है. सरकार का कोई प्रतिनिधि आज तक वहां पर जाने का काम नहीं किया. आज हमारे हल्ला करने के बाद कांग्रेस नेता वहां मिलने पहुंचे और 1 लाख रुपए का मुआवजा देकर हल्ला पीटने लगे. हम प्रचार में विश्वास रखने वाले लोग नहीं हैं. आदित्य साहू ने कहा कि दो दिन के अंदर अगर अपराधी नहीं पकड़े गए तो 2 तारीख को भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पे नजर आएंगे. और 3 तारीख को पूरा झारखंड बंद करेंगे. अपराधियों को फांसी की सजा मिले. 

ये भी पढ़ें- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
 
संबंधित सामग्री

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

झारखंड

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 09 साल बाद पुलिस ने क्लोज की फाइल, अंतिम रिपोर्ट दाखिल

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

सिमडेगा में चलाई गई 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, दी गई कानूनी जानकारी

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

रांची में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

झारखंड

Champai Soren बोले: ट्रेजरी घोटाले की ED जांच का स्वागत, चारा घोटाले से बड़ा हो सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले की सुनवाई पूरी, संविधान पीठ ने फैसला रखा सुरक्षित