न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ईडी की एंट्री का स्वागत किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि उम्मीद है कि ट्रेजरी माफिया, अधिकारियों एवं सरकार के सांठगांठ से हुई "सरकारी खजाने की इस लुट" के आरोपियों को न्याय के कठघरे में लाया जायेगा. अब इस मामले की लीपापोती कर "अपने लोगों" को बचाना संभव नहीं हो पायेगा. हमारा मानना है कि सही तरीके से, सभी जिलों में जांच होने पर यह मामला बहुचर्चित पशुपालन/ चारा घोटाले से भी बड़ा हो सकता है.
ये भी पढ़ें- झारखंड ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में ED की एंट्री, ECIR दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू