झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश

झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश

झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करने का आदेश जारी किया गया हैं. राज्य में वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने सख्त कदम उठाया हैं. इस आदेश के तहत तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का कहा गया हैं. नए आदेश के तहत लेखा शाखा में तैनात जो पुलिसकर्मी तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित है, उन्हें हटाया जाए.

जैप डीआईजी ने जारी किया आदेश
जैप डीआईजी ने राज्य के सभी कमांडेंट को आधिकारिक आदेश जारी किया हैं. आदेश में कहा गया है कि विभिन्न जिलों और इकाइयों में लेखा शाखा में लंबे समय से कार्यरत पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए. जारी किए गए आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में मीडिया में बोकारो और हजारीबाग जिलों से पुलिस विभाग में वित्तीय गड़बड़ी की खबरें सामने आई थी. इन मामलों में गलत तरीके से अतिरिक्त वेतन भुगतान और अवैध राशि निकासी जैसी गंभीर शिकायतें उजागर हुई थी. इन खबरों के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया. आदेश में सभी कमांडेंट को साफ निर्देश दिया गया है कि लेखा शाखा में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों को अगले 48 घंटे के भीतर वहां से हटाकर अन्य शाखाओं या पदों पर पदस्थापित किया जाए. इस आदेश की सबसे अहम बात यह है कि जिन पुलिसकर्मियों को लेखा शाखा से हटाया जाएगा, उन्हें अगले तीन वर्षों तक दोबारा उसी शाखा में तैनात नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, दिन में झुलसाने वाली गर्मी तो शाम में आंधी-बारिश का खतरा
 
संबंधित सामग्री

झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड

झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश