बिहार के इस जिले में पिछले दो दिनों में चार सर कटे लाशें और अलग अलग बॉडी के पार्...

बिहार के इस जिले में पिछले दो दिनों में चार सर कटे लाशें और अलग अलग बॉडी के पार्ट्स बरामद, अभी तक पहचान नहीं

कैमूर के रामगढ़ में 48 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी है। एसपी और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। शवों की स्थिति खराब होने से पहचान मुश्किल है। पुलिस ने आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इस जिले में पिछले दो दिनों में चार सर कटे लाशें और अलग अलग बॉडी के पार्ट्स बरामद अभी तक पहचान नहीं

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क (अजीत कुमार, कैमूर ) बिहार के कैमूर जिले का रामगढ़ इलाका इन दिनों दहशत के साये में है। महज 48 घंटे के भीतर एक के बाद एक चार सिरकटी लाशें और शरीर के क्षत-विक्षत हिस्से मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अपराधियों के इस दुस्साहस ने पुलिस की कार्यप्रणाली और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देर रात बोरे में मिले शव, मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल

मंगलवार की देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नदी के किनारे बोरे में बंद दो शव और शरीर के अन्य हिस्से मिलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला और एसडीपीओ प्रदीप कुमार समेत करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) और डीआईयू (DIU) की टीमों को भी बुलाया गया, जिन्होंने देर रात तक घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

शवों की पहचान बनी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती

पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों में रामगढ़ इलाके से कुल चार शवों के हिस्से बरामद हुए हैं, जिनमें एक बच्चा, एक पुरुष और एक महिला शामिल है। चौथे शव की स्थिति संदेहास्पद है, जिसके बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया है कि उनकी पहचान करना फिलहाल नामुमकिन बना हुआ है।

"10 मई को दुर्गावती नदी और अब अभैदे गांव के पास शवों के हिस्से मिले हैं। बच्चे के कपड़ों पर एक टेलर का नाम मिला है, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। हम आसपास के जिलों से गुमशुदगी के आंकड़ों का मिलान कर रहे हैं।" — प्रदीप कुमार, एसडीपीओ, मोहनिया

पुलिस की अपील: गायब लोगों की जानकारी दें

पुलिस प्रशासन ने इस मामले को सुलझाने के लिए आम जनता और मीडिया से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी का कोई सगा-संबंधी या परिचित गायब है, तो तत्काल स्थानीय थाने को सूचित करें। वर्तमान में रामगढ़ थाना परिसर और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

बिहार

Bihar Crime: नालंदा में इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने मां का रेता गला

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के चंद टुकड़ों और एक मकान के विवाद में बेटों ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी।

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

बिहार

स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे और शिक्षका घायल, इलाज के लिए सभी बेतिया रेफर

पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलीया गांव के समीप स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे व एक शिक्षिका घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है।

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार

पटना सिविल कोर्ट से तेजस्वी को राहत, कोविड के वक्त नियम उल्लंघन का मामला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोविड-19 के दौरान नियम का उल्लंघन करने के एक मामले में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पटना रेफर

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। इस घटना में नारदीगंज थाने के ASI नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए।

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

बिहार

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा।