पेट्रोल बचाने और फिट रहने का नया फॉर्मूला! हर शुक्रवार ‘ग्रीन डे’ की पहल, साइकिल...

पेट्रोल बचाने और फिट रहने का नया फॉर्मूला! हर शुक्रवार ‘ग्रीन डे’ की पहल, साइकिल और पैदल चलने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने विभागीय कर्मियों से हर शुक्रवार पर्यावरण हितैषी साधनों से कार्यालय आने की अपील की है।उन्होंने कहा कि यह स्वैच्छिक पहल ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य क

पेट्रोल बचाने और फिट रहने का नया फॉर्मूला हर शुक्रवार ‘ग्रीन डे’ की पहल साइकिल और पैदल चलने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

पेट्रोल बचाने और फिट रहने का नया फॉर्मूला! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -   पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों से हर शुक्रवार को सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल या पैदल चलकर कार्यालय आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना, प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार की बाध्यता नहीं, बल्कि स्वैच्छिक अभियान है।

हाईलाइट्स - 

  • हर शुक्रवार सार्वजनिक परिवहन और साइकिल उपयोग की अपील
  • साइकिल या पैदल आने वाले कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन
  • ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर
  • स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पहल

 साइकिल और पैदल चलने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

मंत्री ने कहा कि जो कर्मचारी साइकिल या पैदल चलकर कार्यालय पहुंचेंगे, उनका विभागीय स्तर पर स्वागत और प्रोत्साहन किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विभागों से इसकी शुरुआत होती है तो समाज के अन्य वर्गों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद पहल

दीपक प्रकाश ने कहा कि पैदल चलना और साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। नियमित रूप से ऐसा करने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर सक्रिय बना रहता है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी इस पहल के जरिए बचाव संभव है।

इसे भी पढ़ें-  12 दिन पहले दुल्हन बनी थी गीता, सात जन्मों तक साथ निभाने का किया था वादा,पति ने तोड़ा वचन , गलादबाकर की पत्नी हत्या...

संबंधित सामग्री

राजस्व विभाग का सख्त आदेश: लंबित काम निपटाने के लिए रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करना होगा

राजनीति

राजस्व विभाग का सख्त आदेश: लंबित काम निपटाने के लिए रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करना होगा

राजस्व विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन और लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करने का आदेश दिया गया है।


सायरन बजते ही 6 जिलों में छाया अंधेरा, पटना से पूर्णिया तक 15 मिनट का युद्ध जैसी मॉक ड्रिल अभ्यास

बिहार

सायरन बजते ही 6 जिलों में छाया अंधेरा, पटना से पूर्णिया तक 15 मिनट का युद्ध जैसी मॉक ड्रिल अभ्यास

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखना था।


सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

क्राइम

सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

सुपौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.44 किलो स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। करीब 1.5 करोड़ की इस बरामदगी ने बिहार में ‘सूखे नशे’ के बढ़ते नेटवर्क की चिंता बढ़ा दी है।

ठीक शाम 7 बजे बजेगा सायरन, छाएगा अंधेरा, थमेगी सड़कें, बिहार के 6 जिलों में होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास..

बिहार

ठीक शाम 7 बजे बजेगा सायरन, छाएगा अंधेरा, थमेगी सड़कें, बिहार के 6 जिलों में होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास..

बिहार के पटना समेत 6 जिलों में आज शाम 7 बजे से 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान सायरन के साथ बिजली बंद कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जांच की जाएगी।

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

राजनीति

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF को सौंप दी गई है, जिसके तहत 145 जवानों की पहली तैनाती की गई है। नेपाल सीमा के नजदीक स्थित यह एयरपोर्ट अब हाई सिक्योरिटी ज़ोन में शामिल हो गया है।