अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF को सौंप दी गई है, जिसके तहत 145 जवानों की पहली तैनाती की गई है। नेपाल सीमा के नजदीक स्थित यह एयरपोर्ट अब हाई सिक्योरिटी ज़ोन में शामिल हो गया है।

अब cisf के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट बिहार को मिला तीसरा हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट

अब CISF के सुरक्षा घेरे में दरभंगा एयरपोर्ट |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालेगा। इसको लेकर एयरपोर्ट परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, CISF के वरिष्ठ अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ ही दरभंगा देश का 72वां ऐसा एयरपोर्ट बन गया है, जहां CISF की तैनाती की गई है। वहीं बिहार में पटना और गया के बाद अब दरभंगा तीसरा एयरपोर्ट है, जो CISF की निगरानी में आ गया है।

हाईलाइट्स - 

  • दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF के हवाले
  • पहले चरण में 145 जवानों की तैनाती
  • नेपाल सीमा के करीब होने से बढ़ी सुरक्षा अहमियत
  • QRT, BDS और डॉग स्क्वॉड भी तैनात
  • बिहार का तीसरा CISF सुरक्षित एयरपोर्ट बना
  • एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संचालित है एयरपोर्ट

पहले चरण में 145 जवानों की तैनाती

एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए शुरुआती चरण में 145 CISF जवानों को तैनात किया गया है। दरभंगा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका नेपाल सीमा के करीब पड़ता है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सीमा पार गतिविधियों, ड्रोन खतरे और तस्करी जैसी चुनौतियों को देखते हुए यहां हाई-लेवल सुरक्षा की जरूरत महसूस की जा रही थी।

एयरफोर्स स्टेशन के भीतर संचालित होता है एयरपोर्ट

दरभंगा एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना स्टेशन के अंदर सिविल एन्क्लेव के रूप में संचालित किया जाता है। इसी कारण यहां सुरक्षा मानकों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है। CISF अब यात्रियों की जांच, प्रवेश नियंत्रण, सामान स्कैनिंग, निगरानी व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाएगा।

QRT, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी सक्रिय

एयरपोर्ट की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए विशेष सुरक्षा इकाइयों को भी लगाया गया है। इसमें क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), बम निरोधक दस्ता (BDS) और विस्फोटक पहचान करने वाले डॉग स्क्वॉड शामिल हैं। इन टीमों की मदद से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

उत्तर बिहार के लिए बड़ी सुविधा बना दरभंगा एयरपोर्ट

उड़ान योजना के तहत शुरू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। मिथिला और उत्तर बिहार के लोगों के लिए यह एयरपोर्ट आवागमन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए CISF की तैनाती एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं CISF महानिदेशक प्रवीर रंजन ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इसे भी पढ़ें - पेट्रोल बचाने और फिट रहने का नया फॉर्मूला! हर शुक्रवार ‘ग्रीन डे’ की पहल, साइकिल और पैदल चलने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

संबंधित सामग्री

राजस्व विभाग का सख्त आदेश: लंबित काम निपटाने के लिए रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करना होगा

राजनीति

राजस्व विभाग का सख्त आदेश: लंबित काम निपटाने के लिए रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करना होगा

राजस्व विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन और लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को रोज 6 घंटे अतिरिक्त काम करने का आदेश दिया गया है।


सायरन बजते ही 6 जिलों में छाया अंधेरा, पटना से पूर्णिया तक 15 मिनट का युद्ध जैसी मॉक ड्रिल अभ्यास

बिहार

सायरन बजते ही 6 जिलों में छाया अंधेरा, पटना से पूर्णिया तक 15 मिनट का युद्ध जैसी मॉक ड्रिल अभ्यास

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखना था।


सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

क्राइम

सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.44 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

सुपौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.44 किलो स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। करीब 1.5 करोड़ की इस बरामदगी ने बिहार में ‘सूखे नशे’ के बढ़ते नेटवर्क की चिंता बढ़ा दी है।

ठीक शाम 7 बजे बजेगा सायरन, छाएगा अंधेरा, थमेगी सड़कें, बिहार के 6 जिलों में होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास..

बिहार

ठीक शाम 7 बजे बजेगा सायरन, छाएगा अंधेरा, थमेगी सड़कें, बिहार के 6 जिलों में होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास..

बिहार के पटना समेत 6 जिलों में आज शाम 7 बजे से 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान सायरन के साथ बिजली बंद कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जांच की जाएगी।

19 गाड़ियों के काफिले से सादगी तक! PM मोदी की अपील के बाद बदले सम्राट चौधरी के तेवर !

राजनीति

19 गाड़ियों के काफिले से सादगी तक! PM मोदी की अपील के बाद बदले सम्राट चौधरी के तेवर !

प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत अपील के बाद बिहार में नेताओं के काफिलों पर असर दिखने लगा है। सम्राट चौधरी ने अपना काफिला घटाकर सिर्फ तीन गाड़ियों तक सीमित किया, जबकि नित्यानंद राय ने भी वाहनों क