न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है. आज बुधवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आज गरज-चमक के साथ कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
मौसम विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश की संभावना जताई है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार को राजधानी रांची समेत लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकता है.
रांची में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. साथ ही विभिन्न इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गयी है. आज रांची का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
कल मंगलवार को भी कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: बिंदल मॉल में फायरिंग करने वाले शूटर्स का हाफ एनकाउंटर, देर रात मरीन ड्राइव के पास हुई मुठभेड़