सेक्स रैकेट
एक्सक्लूसिव

रांची के होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! CORINTHIA होटल से 6 युवती और 8 युवक हिरासत में 

कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी से हड़कंप मच गया. वहीं लालपुर थाना क्षेत्र में भी आधा दर्जन से ज्यादा बार में पुलिस टीमों ने जांच की.

By : Dipali Kumari
रांची के होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! CORINTHIA होटल से 6 युवती और 8 युवक हिरासत में 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के होटलों में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया. SSP राकेश रंजन के निर्देश पर कल शनिवार आधी रात एक दर्जन से अधिक होटलों और बार में पुलिस ने रेड मारी. कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी से हड़कंप मच गया. होटल में कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन युवतियों के साथ 8 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं होटल मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. अब पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है कि आखिर इस अनैतिक धंधे के पीछे कौन-कौन से चेहरे छिपे हैं. 

होटल में बार बालाओं से कराये जाते थे अश्लील डांस 

पुलिस की जांच में होटल के भीतर बार बालाओं से डांस कराने की बात भी सामने आई है. पुलिस को शक है कि कथित देह व्यापार के लिए युवतियों को दलालों के जरिए होटल तक पहुंचाया जाता था. बताया जा रहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से इस नेटवर्क के तार जुड़े हो सकते हैं. कमरों तक युवतियों को पहुंचाए जाने और पैसों के लेन-देन की जानकारी भी पुलिस जांच का हिस्सा है. जांच में चार हजार से लेकर दस हजार रुपये तक कथित डील की बात भी सामने आई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क में दलाल से लेकर होटल प्रबंधन तक किस-किस की भूमिका थी.

लालपुर के कई होटलों में भी पड़ी रेड 

वहीं होटल संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में है. पुलिस तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है. उधर लालपुर थाना क्षेत्र में भी आधा दर्जन से ज्यादा बार में पुलिस टीमों ने जांच की. इस दौरान संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ की गई. रांची पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने राजधानी के होटल और बार कारोबार में खलबली मचा दी है.

इसे भी पढ़ें: चेगौना धाम के पास गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, मची अफरा-तफरी, हादसे में कोई हताहत नहीं

संबंधित सामग्री

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है.

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

भ्रष्टाचार को लेकर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- आत्मचिंतन कर व्यवस्था में सुधार कीजिए 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप चाहते तो अपने विश्वस्त लोगों और करीबी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से रोक सकते थे, लेकिन सवाल यह है कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया?

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: कल से JSCA स्टेडियम में मिलेगा मैच का टिकट, देखिए प्राइस लिस्ट  

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.