न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए. और आज वही दिन है जब पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार किसी सरकार के मुखिया के तौर पर शपथ ग्रहण की थी. 7 अक्टूबर, 2001 को पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की थी. उस दिन से आज तक पीएम नरेंद्र मोदी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. और आज इस जनसेवा को पूरे 25 साल हो गए हैं. देशभर में इस खास दिन को जश्न के रूप में मनाया जा रहा है. विभिन्न राज्यों में खास कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक और जनसेवा के सफर पर एक नजर डालें, तो यह यात्रा कई महत्वपूर्ण पड़ावों और राजनीतिक भूमिकाओं से होकर गुजरी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी. लगातार चार बार उन्होंने राज्य की कमान संभाली. इसके बाद 2014 का लोकसभा चुनाव उनके राजनीतिक सफर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. बीजेपी ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा और इसके बाद नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने. 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. फिर 2024 में वह लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने.
इसे भी पढ़ें: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff