भारी बारिश को लेकर अलर्ट! सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश

स्कूल बंद

भारी बारिश को लेकर अलर्ट! सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश

शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को आज बंद रखने का आदेश जारी किया है.

भारी बारिश को लेकर अलर्ट सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को आज बंद रखने का आदेश जारी किया है. हालांकि, आदेश जारी होने में देरी के कारण अधिकांश विद्यालय आज सुबह पूर्व की तरह खुल चुके हैं. विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी पहुंच चुके हैं. 
ऐसे में अब विद्यालय प्रबंधन के समक्ष बच्चों को वापस घर भेजने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. लगातार बारिश और मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है. अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है.

संबंधित सामग्री

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.