बड़ी खबर: रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, तीन अकाउंट अधिकारियों को किया गिरफ्तार

CBI की बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर: रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, तीन अकाउंट अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस से जुड़े तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.

बड़ी खबर रांची में cbi की बड़ी कार्रवाई तीन अकाउंट अधिकारियों को किया गिरफ्तार

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस से जुड़े तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक सीनियर अकाउंट ऑफिसर और दो असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर शामिल हैं. CBI के अनुसार गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो तथा असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है.

आरोप है कि तीनों अधिकारी पिछले करीब एक वर्ष से TA, CEA और PPO से संबंधित बिलों को पास करने के एवज में रिश्वत और कमीशन की मांग कर रहे थे. बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर कथित रूप से मोटी रकम मांगी जाती थी. कार्रवाई के दौरान CBI की टीम ने आरोपियों के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की. तलाशी के दौरान नकदी, जेवरात और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है. इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों और पासबुक की भी जांच की जा रही है.

CBI की टीम फिलहाल संबंधित कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाल रही है. अधिकारियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित भ्रष्टाचार की कड़ियों की भी जांच की जा रही है. CBI ने आम लोगों से अपील की है कि यदि केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो इसकी सूचना एजेंसी को दी जा सकती है. CBI के मुताबिक, 9470590422 नंबर पर कॉल या WhatsApp के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- हजारीबाग भूमि घोटाला: छह आरोपियों को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया