गलफरबाड़ी में चोरी

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.

By : Dipali Kumari
धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धर्मेंद्र शर्मा/राजेश शर्मा/न्यूज़11 भारत 
निरसा/डेस्क:
जिले के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एमपी कॉलोनी में चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही गलफरबाड़ी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि एमपी कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल अपनी मां के इलाज के सिलसिले में अस्पताल गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया. चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.

पीड़ित परिवार के अनुसार, घर से करीब 5 लाख रुपये नकद, लगभग दो से ढाई किलो चांदी के सिक्के तथा करीब 7 ग्राम की सोने की बाली और 20 ग्राम की सोने की चेन चोरी हुई है. परिवार ने चोरी किये गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई है.

घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: बिंदल मॉल में फायरिंग करने वाले शूटर्स का हाफ एनकाउंटर, देर रात मरीन ड्राइव के पास हुई मुठभेड़
 
संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे.