न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गयी है. इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर निर्णय लिया जायेगा. साथ ही तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है.
संभावित प्रस्तावों में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम (MMDR) एक्ट पर चर्चा के लिए विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के आयोजन का मामला भी सम्मलित होगा. इसके अलावा महत्वपूर्ण विषयों में JPSC के अध्यक्ष एवं सदस्यों के मनोनयन पर भी चर्चा हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में आज हाई कोर्ट में अहम सुनवाई