डोमनपुर शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ मना चड़क पूजा महोत्सव

डोमनपुर शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ मना चड़क पूजा महोत्सव

डोमनपुर शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ मना चड़क पूजा महोत्सव

न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज क्षेत्र के डोमनपुर शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक चड़क पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया. पूजा में लगभग एक सौ से अधिक भोगतियों ने कठिन उपवास रखकर आस्था का अनोखा प्रदर्शन किया.

भोगतियों ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कील चुभोकर करीब 30 फीट ऊंचे भोक्ता खूंटा पर लाठ के सहारे परिक्रमा की तथा ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच नाचते-गाते भगवान शिव की आराधना की. इस अद्भुत धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण पहुंचे.

मेले में झारखंड आंदोलनकारी नीलकंठ रवानी, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ महतो, देबु रवानी, बलराम महतो, डॉ. राजेश महतो, आशीर्वाद महतो, पंकज रवानी, गंगाधर रवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और मेले का आनंद उठाया.

मेला को सफल बनाने में पाटोनी दिलीप कुमार महतो, पंडित संजीव कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार महतो, सुशेन रवानी, नेपाल महतो, नरेश रवानी, सीताराम महतो, हुबलाल महतो, चंदन रवानी, डोमन महतो, राहुल महतो समेत अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल