अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्यवाई, गढ़वा में अवैध गांजा की खरीद बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल. गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के गुप्त सूचना पर गढ़वा जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के मधेया गांव में एक किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा का खरीद-बिक्री किया जा रहा था. उक्त सूचना पर गढ़वा पुलिस ने त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी, गढ़वा सुनील कुमार तिवारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के साथ एक छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम के द्वारा निर्धारित स्थान हूर मधेया में चंद्रदेव चौधरी एवं राजकुमार चौधरी के घर पर अवस्थित किराना दुकान में छापामारी कर लगभग 4.00 किलोग्राम गांजा एवं 72,597 रूपये बरामद किया गया. चंद्रदेव चौधरी एवं राजकुमार चौधरी के द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि ये दोनों रंका थाना क्षेत्र के मनोज कुमार एवं प्रकाश कुमार से गांजा खरीदकर बेचते हैं. तत्पश्चात् रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी मनोज कुमार के घर पर छापामारी कर वहां से भी 2.00 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इस खरीद-बिक्री में संलिप्त चारों व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस सम्बन्ध में गढ़वा थाना कांड संख्या-324/26 के तहत समूचित कार्रवाई की गई.