लोकल सेल में व्याप्त भाष्टाचार व अन्य समस्याओं के समाधान को ले विस्थापित प्रतिनि...

लोकल सेल में व्याप्त भाष्टाचार व अन्य समस्याओं के समाधान को ले विस्थापित प्रतिनिधियों ने किया कथारा महाप्रबंधक से वार्ता

लोकल सेल में व्याप्त भाष्टाचार व अन्य समस्याओं के समाधान को ले विस्थापित प्रतिनिधियों ने किया कथारा महाप्रबंधक से वार्ता

राजेश कुमार/न्यूज11 भारत 
बोकारो थर्मल/डेस्क:
सीसीएल के गोविंदपुर लोकल सेल में व्यापत भ्रष्टाचार सहित अन्य समस्याओं के समाधान को ले शुक्रवार को  विस्थापित प्रतिनिधियों ने नव पदस्थापित कथारा एरिया महाप्रबंधक एकेबी सिंह से वार्ता किए. वार्ता से पूर्व नवपदस्थापित महाप्रबंधक का स्वागत गुलदस्ता देकर किया. यहां विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम  अंसारी सचिव वाजिद अंसारी बालेश्वर यादव आदि ने कहा कि गोविंदपुर लोकल सेल में मैनेजिंग के नाम पर ट्रक मालिकों से जबरन रुपया वसूला जा रहा है. और आपसी मिली भगत से आपस में बंदर बाट किया जा रहा है. अवैध वसूली के कारण ट्रक मालिकों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है. जिसपर अविलंब अंकुश लगाने की मांग महाप्रबंधक से किया गया. 

साथ ही खदान के अंदर ट्रकों में कोयला लोड करने वाले ग़रीब महिला पुरुष ठीका मजदूरो को इस तेज कर्मी में पानी एवं गुड़ चना की व्यवस्था करने की भी मांग सीसीएल प्रबंधन की ओर से किया जाय. इसके अलावे रैयतों के द्वारा अधिगृहित किया गया जमीन का मुआवजा नहीं मिलने सहित अन्य विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायत परियोजना पदाधिकारी से किया गया. साथ ही सीसीएल सीएसआर की ओर से रैयत गांव नईबस्ती में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने सहित अन्य विस्थापित गावों में  भी बुनियादी सुविधा मुहैया करने की मांग किया गया. जिसपर महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने लोकल सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी को गंभीरता से लेते हुए कहे कि इस मामले की  जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही . यहां विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी,सचिव वाजिद अंसारी, बालेश्वर यादव, तैयब अंसारी, असगर अली,मो जावेद , सुरेन्द्र घासी ,रवि तुरी,बबली अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

झारखंड

धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

झारखंड

रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

झारखंड

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

झारखंड

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

पटना रिंग रोड के आखिरी चरण को केंद्र की हरी झंडी, 16 हजार करोड़ की महापरियोजना का रास्ता साफ

बिहार

पटना रिंग रोड के आखिरी चरण को केंद्र की हरी झंडी, 16 हजार करोड़ की महापरियोजना का रास्ता साफ

पटना रिंग रोड के आखिरी चरण (दीघवारा से सराय) को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। करीब ₹16,000 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से पटना को जाम से मुक्ति मिलेगी और 3 जिलों का विकास तेजी से होगा।