पोक्सो मामले के आरोपी को मिली 20 वर्ष सश्रम कारावास और 45,000 रुपए जुर्माने की सजा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पोक्सो मामले के आरोपी को मिली 20 वर्ष सश्रम कारावास और 45,000 रुपए जुर्माने की सजा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  पीडीजे सिमडेगा राजीव कुमार सिन्हा की विशेष अदालत ने ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 57/2022 के तहत दर्ज नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 45000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई. 

बताया गया कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर 2022 को निरल जोजो अपने गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ बकरी चराने गया था. इसी दौरान दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई. जिसके बाद आवेश में निरल जोजो ने नाबालिक के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद वह कई बार नाबालिग को अपना शिकार बनाता रहा. मामला जब नाबालिग के परिजनों के संज्ञान में आया तब उन्होंने ठेठईटांगर थाना में निरल जोजो के विरुद्ध ठेठईटांगर थाना में मामला दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए नामजद अभियुक निरल जोजो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसी मामले में आज अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजन निशि कच्छप के द्वारा पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर पीडीजे की विशेष अदालत ने निरल जोजो को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास और 45000 रुपए जुर्माने की सजा मुकर्रर की.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के आदेश पर पलामू उपायुक्त पहुंचे एकौनी गांव, अनाथ बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

सरायकेला: कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

सरायकेला: कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. 

झरिया: विश्वकर्मा माइंस में 40 फीट गहरे खाई में गिरा होलपैक वाहन, चालक की मौत 

झरिया: विश्वकर्मा माइंस में 40 फीट गहरे खाई में गिरा होलपैक वाहन, चालक की मौत 

घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा.

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

सागजुड़ी गांव में आयोजित ग्राम सभा के दौरान आरोपी दंपती ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

सभी सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं.