न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: जिले के चौका थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित झाबरी के समीप आज शनिवार तड़के करीब 4 बजे कोलकाता से रांची जा रही शिवम् यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.
पुलिस बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: पति-पत्नी के बीच हिंसक झड़प! पति पर चाकू से हमला करने के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को खंभे से बाँधा