न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के नरकोपी थाना अंतर्गत बोबरो स्थित सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर और चावल की चोरी मामले का खुलासा हो गया है. मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. चोरी के आरोप में सुनील उरांव और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में ऐनुल हक को गिरफ्तार किया गया.
आरोपियों के पास से कुल 19 गैस सिलेंडर, 3 बोरा चावल और एक कार बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव