पति-पत्नी के बीच हिंसक झड़प

चाईबासा: पति-पत्नी के बीच हिंसक झड़प! पति पर चाकू से हमला करने के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को खंभे से बाँधा

पत्नी को खंभे से बांधे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

By : Dipali Kumari
चाईबासा: पति-पत्नी के बीच हिंसक झड़प! पति पर चाकू से हमला करने के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को खंभे से बाँधा

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पत्नी पर सब्जी काटने वाले चाकू से पति पर हमला करने का आरोप है, जिससे पति के सीने में गंभीर चोट आई. परिजनों ने उसे ओडिशा के चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पत्नी को खंभे से बांधे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

घायल पति विनोद गोप (41) का आरोप है कि सुबह पत्नी किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी. प्रेम प्रसंग को लेकर पहले पंचायत भी हुई थी. विरोध करने पर विवाद बढ़ा और पत्नी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया. शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने महिला को खंभे से बांध दिया. सूचना पाकर पुलिस मौएक अपर पहुंची और महिला को मुक्त कराकर थाना ले गयी. 

वहीं इस मामले में पत्नी का कहना है कि वह सुबह सब्जी काट रही थी, तभी पति और भतीजे ने मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की. खुद को बचाने के दौरान हाथ में मौजूद चाकू से पति को चोट लग गई. इसके बाद उसे बांधकर पीटा गया .पत्नी ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची: सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

आज माताओं का निर्जला जितिया व्रत, जानिए कल सुबह पारण का शुभ मुहूर्त 

आज माताओं का निर्जला जितिया व्रत, जानिए कल सुबह पारण का शुभ मुहूर्त 

जितिया व्रत करने वाली महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा कर अपने संतान की दुर्घयु की कामना करती है.

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

सागजुड़ी गांव में आयोजित ग्राम सभा के दौरान आरोपी दंपती ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

सभी सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं.

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

प्राथमिकी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और स्थानीय प्रबंधक के साथ बीसीसीएल के संबंधित पदाधिकारियों को भी आरोपित बनाया गया है.

रांची: सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

रांची: सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था, जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की.