IRCTC मामला

IRCTC मामला: लालू परिवार की बढ़ी चुनौती, आरोप तय करने पर आज होगी अहम बहस

IRCTC मामले में आज दिल्ली की अदालत में अहम सुनवाई होनी है। 

By : Rani Thakur
IRCTC मामला: लालू परिवार की बढ़ी चुनौती, आरोप तय करने पर आज होगी अहम बहस

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
IRCTC मामले में आज दिल्ली की अदालत में अहम सुनवाई होनी है। लालू यादव परिवार से जुड़े IRCTC होटल केस में निर्धारित इस सुनवाई के लिए लालू यादव और राबड़ी देवी शुक्रवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोप तय करने को लेकर शनिवार को अदालत में सुनवाई चल रही है। जज के ट्रांसफर के बाद मामले की सुनवाई नए सिरे से हो रही है।

मामले में आरोप तय करने के लिए आज बहस होनी है। अदालत ने आरोप तय करने को लेकर आगे की सुनवाई के लिए तारीखें तय की हैं। इस मामले में 14 और 15 अक्टूबर को भी विस्तृत बहस होनी है।

बता दें कि यह मामला IRCTC होटल टेंडर से जुड़े कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपी हैं।


 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।