इनडोर रेजिडुअल स्प्रे (IRS) एवं DVDMS प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

इनडोर रेजिडुअल स्प्रे (IRS) एवं DVDMS प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

इनडोर रेजिडुअल स्प्रे irs एवं dvdms प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के संयुक्त तत्वावधान में आज IPH Conference Hall में Indoor Residual Spray (IRS) एवं DVDMS विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य मलेरिया नियंत्रण एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता वृद्धि करना था. कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के पंजीकरण एवं स्वागत संबोधन से हुई. इसके पश्चात प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशिक्षण के दौरान DVDMS पोर्टल के माध्यम से दवा प्रविष्टि एवं मांग प्रक्रिया, IRS की रिपोर्टिंग प्रणाली, स्टेंसिलिंग एवं वेक्टर नियंत्रण की भूमिका पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए.

विशेषज्ञों द्वारा IRS में एंटोमोलॉजिकल भूमिका, प्री एवं पोस्ट वेक्टर डेंसिटी, मॉनिटरिंग मैकेनिज्म, प्रमुख चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई. साथ ही IEC/BCC गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई. प्रशिक्षण में कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के प्रयोग, स्प्रे उपकरणों की सफाई, उपयोग उपरांत रखरखाव तथा कीटनाशक अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्प्रे पंप का प्रायोगिक प्रदर्शन एवं हैंड्स-ऑन डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया, जिससे प्रतिभागियों को फील्ड कार्य हेतु व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

इस अवसर पर डॉ. बिरेंद्र कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (VBD) ने कहा कि “IRS गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करना अत्यंत आवश्यक है. फील्ड स्तर पर कार्यरत सभी कर्मियों को तकनीकी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके.” कार्यक्रम में राज्य स्तर के अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, WHO प्रतिनिधियों एवं विभिन्न जिलों से आए स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया. विशेषज्ञों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम मलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने एवं समुदाय स्तर पर रोग नियंत्रण गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अंत में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (VBD) द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

यह भी पढ़ें- उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कोलकाता में झारक्राफ़्ट के नए इम्पोरियम का किया उद्घाटन

 

संबंधित सामग्री

गांडेय में झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, एसआईआर और जनगणना पर हुई चर्चा

झारखंड

गांडेय में झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, एसआईआर और जनगणना पर हुई चर्चा

DPS रांची का CBSE (कक्षा XII) 2026 में शानदार प्रदर्शन

झारखंड

DPS रांची का CBSE (कक्षा XII) 2026 में शानदार प्रदर्शन

रामगढ़ में आयोजित की गई TNA परीक्षा, 2861 शिक्षक हुए शामिल

झारखंड

रामगढ़ में आयोजित की गई TNA परीक्षा, 2861 शिक्षक हुए शामिल

BJP द्वारा किसानों के मुद्दे पर 15 से 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का ऐलान 

झारखंड

BJP द्वारा किसानों के मुद्दे पर 15 से 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का ऐलान 

राज्य सरकार ने किसानों के साथ की वादाखिलाफी, किसान विरोधी है हेमंत सरकार: आदित्य साहू

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में यात्री बस में लूट और फायरिंग मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में यात्री बस में लूट और फायरिंग मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार