रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में यात्री बस में लूट और फायरिंग मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में यात्री बस में लूट और फायरिंग मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में यात्री बस में लूट और फायरिंग मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में यात्री बस में लूटपाट और फायरिंग की कोशिश करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की सतर्कता और मौके पर मौजूद जवानों की तत्परता के कारण एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई. जानकारी के अनुसार, अपराधी यात्री बस में चढ़कर चालक से लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे. जब ड्राइवर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी. हालांकि चालक ने झुककर अपनी जान बचा ली और गोली उसे नहीं लगी.

फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद पीसीआर-5 और ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और हथियार के साथ एक आरोपी कुंदन कुमार को दबोच लिया. पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अभिजीत कुमार उर्फ हनी सिंह और नितिन पांडे को भी गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार उन्हें गोलू राम ने उपलब्ध कराया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलू राम को भी हिरासत में ले लिया.

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी कुंदन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले सभी आरोपी अरगोड़ा चौक पर मौजूद थे और वहीं पार्टी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि अपराधियों को घटना से कुछ समय पहले ही हथियार मिला था.

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की रिहाई का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के नेट पर अपलोड हुआ ऑर्डर

संबंधित सामग्री

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपनी बयानों से BJP को घेरा, कहा-

झारखंड

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपनी बयानों से BJP को घेरा, कहा- 'कमजोर होती अर्थव्यवस्था...'

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

झारखंड

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

झारखंड

बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी: दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त, धान भी किया बर्बाद

झारखंड

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी: दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त, धान भी किया बर्बाद

भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान

झारखंड

भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान