अग्रवाल बंधु हत्याकांड: उम्रकैद की सजा काट रहे लोकेश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

अग्रवाल बंधु हत्याकांड: उम्रकैद की सजा काट रहे लोकेश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

अग्रवाल बंधु हत्याकांड उम्रकैद की सजा काट रहे लोकेश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के बहुचर्चित हेमंत-महेंद्र अग्रवाल डबल मर्डर केस में सजा काट रहे मुख्य दोषी लोकेश चौधरी ने अब राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. निचली अदालत और हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद लोकेश ने अपने वकील के माध्यम से देश की सर्वोच्च अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है. 

यह मामला झारखंड के चर्चित कारोबारी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या से जुड़ा है. अभियोजन के अनुसार, पैसों के विवाद को लेकर लोकेश चौधरी ने अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा था.

रांची की निचली अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद 30 जून 2023 को लोकेश चौधरी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. फैसले को चुनौती देते हुए उसने झारखंड हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, लेकिन अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया. अब हाईकोर्ट से निराश होने के बाद लोकेश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की मांग की है. फिलहाल इस याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है. मामले पर कानूनी और कारोबारी जगत की नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की रिहाई का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के नेट पर अपलोड हुआ ऑर्डर

संबंधित सामग्री

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपनी बयानों से BJP को घेरा, कहा-

झारखंड

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपनी बयानों से BJP को घेरा, कहा- 'कमजोर होती अर्थव्यवस्था...'

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

झारखंड

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

झारखंड

बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी: दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त, धान भी किया बर्बाद

झारखंड

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी: दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त, धान भी किया बर्बाद

भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान

झारखंड

भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान