DPS रांची का CBSE (कक्षा XII) 2026 में शानदार प्रदर्शन

DPS रांची का CBSE (कक्षा XII) 2026 में शानदार प्रदर्शन

dps रांची का cbse कक्षा xii 2026 में शानदार प्रदर्शन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अपनी मेधा शक्ति का असाधारण प्रदर्शन करते हुए डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने सीबीएसई, नई दिल्ली के कक्षा बारहवीं (2025-26) बोर्ड की परीक्षा में उल्लेखनीय परिणाम के साथ सामने आए है. रियान शारदा (ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम) ओवरऑल टॉपर ने इंग्लिश प्लस बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स में 99.6 प्रतिशत स्कोर हासिल करके इतिहास रच दिया है. जबकि शिवांशी शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 99.2 प्रतिशत प्राप्त किया एवं अन्वेषा साबू  98.6 प्रतिशत के साथ कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रही.

विदित हो कि कुल 767 विद्यार्थियों में से 127 विद्यार्थियों  ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किया, 362 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया  एवं 555 छात्रों ने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किया.इसी के साथ-साथ 159 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जया चौहान ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों, अभिभावकों  और  शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी.

ये भी पढ़ें- BJP द्वारा किसानों के मुद्दे पर 15 से 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का ऐलान 

संबंधित सामग्री

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपनी बयानों से BJP को घेरा, कहा-

झारखंड

JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपनी बयानों से BJP को घेरा, कहा- 'कमजोर होती अर्थव्यवस्था...'

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

झारखंड

जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

झारखंड

बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी: दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त, धान भी किया बर्बाद

झारखंड

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी: दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त, धान भी किया बर्बाद

भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान

झारखंड

भलपहाड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग कार्यक्रम आयोजित, सभी श्रद्धालुओं को दी गई गुरु ज्ञान