CM से अधिकारियों ने की मुलाकात, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्ट...

Officials met the Chief Minister and invited him t

CM से अधिकारियों ने की मुलाकात, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन में किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखण्ड मंत्रालय में सचिव आईटी विभाग पूजा सिंघल एवं सचिव उद्योग विभाग अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की.

cm से अधिकारियों ने की मुलाकात नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन में किया आमंत्रित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखण्ड मंत्रालय में सचिव आईटी विभाग पूजा सिंघल एवं सचिव उद्योग विभाग अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उक्त अधिकारियों ने आगामी 08 एवं 09 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित "राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन (नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन)" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. मौके पर विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी मौजूद रहे.

विदित हो कि झारखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अगुवाई में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन विकास का रोडमैप खींचा जाएगा. दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई बड़े नीति निर्धारक, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. इस दौरान उद्योग जगत के हितधारकों से महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रतिक्रिया आमंत्रित करने के लिए तीनों विभागों से जुड़े विभिन्न नीतियों जैसे Jharkhand AI Policy, Jharkhand Investment Promotion Policy, Jharkhand Tourism Policy, Jharkhand Textile Policy, JIADA Regulations, PPP Policy का कांसेप्ट पेपर, सहित अन्य नीतियां प्रारूप के तौर पर जारी की जाएंगी. यह कार्यक्रम बदलते परिवेश को देखते हुए झारखण्ड में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक विकास और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को आगे बढ़ाने तथा "एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज" के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. सरकार का मानना है कि इस आयोजन से न केवल झारखण्ड में निवेश आएगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

यह आयोजन विश्व आर्थिक मंच (WEF), दावोस में राज्य की पहली बार हुई मौजूदगी और उससे निकले परिणाम को मजबूत करने तथा राज्य में वैश्विक निवेश को गति देने, राज्य की कोर थीम "एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज" को धरातल पर उतारने और 'झारखण्ड विज़न 2050' के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

IT, AI एवं डिजिटल गवर्नेंस पर मंथन
कार्यक्रम के पहले दिन के पहले सत्र में 'डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर' पर गहन चर्चा होगी. इसमें देश के शीर्ष आईटी विशेषज्ञ और सरकारी नीति निर्माता झारखण्ड में आधुनिक आईटी, आईटी पार्क, एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े निवेश तथा साझेदारी को तलाशने पर विचार-विमर्श करेंगे. तत्पश्चात सरकार और आईटी,एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच (B2G) सीधी बातचीत होगी. पहले दिन का समापन 'झारखण्ड में एआई (AI) भविष्य को आकार देना' विषय पर केंद्रित विशेष सत्र से होगा, जहां राज्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नीति प्रारूप पर चर्चा होगी और एआई क्षेत्र की संभावनाओं पर जोर रहेगा. इस बीच आईटी विभाग और कंपनियों के बीच कुछ MoU भी हस्ताक्षर किया जायेगा.

निवेश, पर्यटन और बड़े समझौतों का दिन
दूसरे दिन के सत्रों में  इन्वेस्टमेंट एंड इन्क्लूसिव डेवलपमेंट और टूरिज्म' पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. इसके तहत निवेशकों के समक्ष राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन क्षमताओं को प्रदर्शित कर निवेश आकर्षित किया जाएगा. इस सत्र के उपरांत 'औद्योगिक प्रोत्साहन और निवेश' पर विशेष स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन होगा, जिसमें नए उद्योगों की स्थापना पर चर्चा होगी. इस चर्चा के बाद कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण सत्र भी होगा, जिसमें राज्य के विकास को गति देने के लिए कई बड़े औद्योगिक घरानों के साथ एमओयू (MoU) साइन किए जाएंगे. साथ ही झारखण्ड सरकार की नई दूरदर्शी नीतियों के ड्राफ्ट और नए डिजिटल पोर्टल्स का आधिकारिक शुभारंभ भी किया जाएगा.

कार्यक्रम का समापन राज्य की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा जिसमें झारखण्ड राज्य की संस्कृति, नृत्य संगीत, आदि से देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति, उद्योग जगत से जुड़े लोग, आदि शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में भारत फाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े 1.20 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
 

संबंधित सामग्री

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

झारखंड

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

घाघरा गुमला अनुमंडल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की ईएलआई योज

गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता

झारखंड

गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है. यहां एक जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

झारखंड

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

जंगलो पहाडों से आच्छादित सिमडेगा के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जहरीले सांपों का आतंक छाया है. इनके जहर के कहर से कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं. सर्पदंश के के बाद ओझा गुणी के चक्कर में फंस कर लोगों

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

झारखंड

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

राजधानी रांची में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़े स्तर पर अभियान चलाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित करीब 15 बार और

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराया निर्धारण को चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने गलत बताया है. सचिव दीपक रिंकू ने अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा व