न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में आज बुधवार तड़के बालू लदे तीन हाईवा की आपस में टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक हाईवा सीधे नदी में जा गिरा. वहीं दो हाईवा सड़क पर पलट गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी चालक को गंभीर चोट नहीं आई. लेकिन इस हादसे के बाद अवैध बालू के कारोबार का पर्दाफाश जरूर हुआ.
हाइवा के एक चालक ने बताया कि वह रानीश्वर के नदी घाट से बालू लेकर आया है और इसे पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट ले जाना है, लेकिन इसके लिए उसके पास किसी तरह का कोई चालान या वैद्य कागजात नहीं है. चालक सलीम ने बताया कि जब वह बालू लेकर रामपुरहाट पहुंचेगा तो उसे चालान दिया जाएगा.
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन 100 से 150 हाईवा में रानीश्वर के नदी घाटों से देर रात बालू का उठाव होता है और उसे शिकारीपाड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जाता है.
अब बड़ा सवाल यह है कि रात के अंधेरे में रानीश्वर के नदी घाट में बालू का काला कारोबार करने वाले कौन हैं. कौन सिंडिकेट खनिज संपदा को नुकसान पहुंचा रहा है. साथ ही नियमों को ताक पर रखकर जो बालू पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है. उसे देखने और पकड़ने वाला कोई क्यों नहीं है?
इसे भी पढ़ें: धनबाद: घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस