नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
बसिया/डेस्क: पिछले एक सप्ताह से बसिया क्षेत्र में डेरा डाले हुए 19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया. यह झुंड ओडिशा से कोलेबिरा और पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी के रास्ते बसिया के मँझकेरा गांव पहुंचा था, जहाँ से वनपाल शेखर सिंह के मार्गदर्शन में बनई, गंगड़ा, रेड़वा और मुरुमकेला के रास्ते इस सफल अभियान को अंजाम दिया गया, जिसमें हजारों की भीड़ को बेहद संयमित तरीके से नियंत्रित किया गया.
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) अहमद बिलाल अनवर ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए खुद भारी जोखिम उठाया और घने जंगल में हाथियों के बीच पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को हरसंभव प्रयास और समय पर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार