कोर्ट न्यूज

7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी नेसार अंसारी को फांसी की सजा

पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने सुनाई सजा, 10 अगस्त को कोर्ट ने ठहराया था दोषी

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी नेसार अंसारी को फांसी की सजा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी नेसार अंसारी को फांसी की सजा सुनाई गई है. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने बीते 10 अगस्त को आरोपी को दोषी ठहराया था. कोर्ट ने कहा इस तरह के जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा से कम नहीं हो सकती. आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है. जघन्य अपराध का मामला साल 2020 का है. जो रातु थाना क्षेत्र के परेहपाट का है. मासूम के साथ दुष्कर्म कर शव को एक बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया गया था शव को देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. आक्रोशित  ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया था. बच्ची के जनाजे में तत्कालीन ग्रामीण एसपी नौसाद आलम भी शामिल होकर  कंधा दिया था.

यह भी पढ़ें: चाईबासा एसपी अमित रेणु ने ली मासिक क्राइम मीटिंग, ग्रामीणों से सीधा संवाद पर जोर

संबंधित सामग्री

NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल

NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल

सड़क हादसों के लिए अक्सर भारी वाहनों और अनियंत्रित परिचालन पर सवाल उठते हैं, लेकिन रविवार को चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 पर कैमरे में कैद तस्वीरों ने सड़क सुरक्षा का दूसरा चिंताजनक पहलू सामने रखा.

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा खूंटी के लिए रवाना हुए.

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

अंडर-13 बॉयज डबल्स में शानदार प्रदर्शन कर राज केशरी ने जीता खिताब<br/><br/>

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

लोगों में टिकट लेने की ऐसी जोश उमड़ी है कि है कई क्रिकेट प्रेमी कल रात से ही JSCA स्टेडियम पहुंच गए हैं. टिकट काउंटर के पास लोग कंबल लेकर रात से ही बैठ गए.