Ind vs WI Ranchi T20

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

लोगों में टिकट लेने की ऐसी जोश उमड़ी है कि है कई क्रिकेट प्रेमी कल रात से ही JSCA स्टेडियम पहुंच गए हैं. टिकट काउंटर के पास लोग कंबल लेकर रात से ही बैठ गए.

By : Dipali Kumari
क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
देशभर में क्रिकेट को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. और जब बात कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी के अपने शहर रांची की होती है, तो यही दीवानगी बढ़कर चार गुना हो जाती है. दरअसल रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को दूसरा T-20 मैच का आयोजन होने जा रहा है.  इस मैच के लिए टिकट की बिक्री आज 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है. 

रात में कंबल लेकर पहुंचे फैंस

लोगों में टिकट लेने की ऐसी जोश उमड़ी है कि है कई क्रिकेट प्रेमी कल रात से ही JSCA स्टेडियम पहुंच गए हैं. टिकट काउंटर के पास लोग कंबल लेकर रात से ही बैठ गए. हालांकि इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को टिकट काउंटर के पास से हटा दिया. बताते चलें सुबह 7 बजे से टिकट काउंटर पर लाइन लगने का निर्देश दिया गया है. 

ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं टिकट 

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.  एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकता है. वहीं मैच के टिकट ऑनलाइन भी ख़रीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आप district.in वेब पोर्टल पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं.

मालूम हो यह पहला मौका नहीं जब इस तरह की दीवानगी देखने को मिली है. इससे पूर्व भी जब कभी रांची के JSCA स्टेडियम में मैच का आयोजन हुआ है, लोगों के बीच टिकट खरीदने के लिए इसी तरह का जुनून देखने को मिला है. लोग मैच का टिकेट खरीदने के लिए सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं. कड़ी धूप होने के बावजूद फैंस अपनी जगह से टस से मस नहीं होते.

टिकट की कीमत 

टिकट के कीमतों की बात करें, तो अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से टिकट की कीमत भी अलग-अलग तय की गयी है. टिकट की शुरूआती कीमत 1600 रुपये है. वहीं टिकट की अधिकतम कीमत 18000 रुपये है.  महंगी और प्रीमियम टिकटों में आपको हॉस्पिटैलिटी की सुविधा भी मिलेगी. 

यहां देखिए सभी कैटेगरी के टिकट की कीमत:

इसे भी पढ़ें: रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

 

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

अंडर-13 बॉयज डबल्स में शानदार प्रदर्शन कर राज केशरी ने जीता खिताब<br/><br/>

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

एशियन गेम्स में हॉकी का स्वर्ण जीतकर लौटी सिमडेगा की बेटी का पिता सुलक्षण टेटे ने किया भावुक स्वागत, बोले: बेटी ने कर दिया मेरा सपना पूरा.

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

इधर शूटर अजीत मंडल और उसके दो साथियों के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की.

आज कई राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग, इन्हें मिलेगी सफलता; पढ़ें आज का राशिफल 

आज कई राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग, इन्हें मिलेगी सफलता; पढ़ें आज का राशिफल 

इए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.