खतरनाक स्टंट

NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल

सड़क हादसों के लिए अक्सर भारी वाहनों और अनियंत्रित परिचालन पर सवाल उठते हैं, लेकिन रविवार को चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 पर कैमरे में कैद तस्वीरों ने सड़क सुरक्षा का दूसरा चिंताजनक पहलू सामने रखा.

By : Dipali Kumari
NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल

न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क: 
नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट खुद के साथ-साथ दूसरों की जान को भी जाखिम में डाल देते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला सरायकेला से सामने आया है. यहां नेशनल हाईवे-33 पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहे कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सड़क हादसों के लिए अक्सर भारी वाहनों और अनियंत्रित परिचालन पर सवाल उठते हैं, लेकिन रविवार को चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 पर कैमरे में कैद तस्वीरों ने सड़क सुरक्षा का दूसरा चिंताजनक पहलू सामने रखा. करीब दर्जन भर युवक मोटरसाइकिलों पर समूह बनाकर जोखिम भरे तरीके से वाहन चलाते और कथित तौर पर हुड़दंग करते नजर आए. व्यस्त हाईवे पर इस तरह की ड्राइविंग केवल बाइक सवारों के लिए ही नहीं, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकती है. 

कैमरे में तीन मोटरसाइकिलों के नंबर JH05CR-8749, JH05BS-4624 और JH05DG-5046 स्पष्ट रूप से कैद हुआ है. अब चांडिल पुलिस और परिवहन विभाग के सामने इन नंबरों तथा उपलब्ध वीडियो का सत्यापन कर संबंधित वाहन और चालकों की पहचान करने का सवाल है. 

जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन सामने आने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा सकती है. सड़क सुरक्षा का मतलब केवल हादसे के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी गतिविधियों को समय रहते रोकना भी है. भारी वाहनों पर नियम लागू हों तो दोपहिया वाहन चालकों पर भी वही अनुशासन जरूरी है. सड़क सभी की है, लेकिन किसी को अपनी मौज-मस्ती के लिए दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने का अधिकार नहीं है.

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

संबंधित सामग्री

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.  एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकता है. 

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा खूंटी के लिए रवाना हुए.

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

अंडर-13 बॉयज डबल्स में शानदार प्रदर्शन कर राज केशरी ने जीता खिताब<br/><br/>