न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, दोनों प्रदेश सह-प्रभारी क्रमशः छत्तीसगढ़ में मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह के झारखंड आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ तीनों नेताओं का स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट परिसर पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष से गूंज उठा. कार्यकर्ताओं में नए संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला.
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा,अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, विरंची नारायण, सीमा सिंह, सन्नी टोप्पो, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, वरुण साहू, धीरज महतो, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा खूंटी के लिए रवाना हुए. भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू में गजेन्द्र सिंह पटेल समेत भाजपा के सभी दिगग्ज नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इसे भी पढ़ें: बदलने वाला है मौसम! रांची समेत कई जिलों में आज छाएंगे बादल, कल से कहीं-कहीं बारिश की संभावना