न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आज 5 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. 5 से 7 अक्टूबर तक राज्य में मौसम सुहावना रहने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. वहीं हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
आज सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंशिक बादल छाये रहेंगे. इसके अलावा हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में भी मौसम का बदल सकता है. 6 से 7 अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाये रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो, आज सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं, जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहेगा. वहीं कल 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट