न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जमशेदपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन यादव और उसके साथी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक भी बरामद की गयी है. पुलिस जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.
इधर शूटर अजीत मंडल और उसके दो साथियों के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन सभी वहां से फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें: रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल