JSCA स्टेडियम

IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.  एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकता है. 

By : Dipali Kumari
IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को दूसरा T-20 मैच का आयोजन होने जा रहा है. इस मैच के टिकट की बिक्री आज सोमवार से शुरू हो गयी. एक ओर जहां ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए स्टेडियम के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है, तो वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन भी टिकट तेजी से बिक रहे हैं. साइट खुलते ही टिकट बुकिंग शुरू हो गयी और कुछ ही घंटों में सभी टिकट बिक गए. हालांकि ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को सभी केटेगरी के टिकट के ऑप्शन नहीं दिए गए. ऑनलाइन में सिर्फ 2000 से 3000 के बीच के ही टिकट उपलब्ध थे. 

टिकट काउंटर के बाहर उमड़ा जनसैलाब 

इधर ऑफलाइन टिकट खरीदने की भी होड़ मची हुई है. JSCA स्टेडियम में टिकट काउंटर के बाहर सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई है. मौके पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. टिकट खरीदने के लिए महिला-पुरुष सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों में तो क्रिकेट की दीवानगी इस कदर है कि कई लोग कल रात से ही स्टेडियम के बाहर पहुंच गए. केवल रांची ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी लोग टिकट खरीदने के लिए लोग JSCA स्टेडियम पहुंचे हैं. 

केवल आज और कल ही बिकेंगे टिकट 

बताते चलें टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.  एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकता है. 

इसे भी पढ़ें: NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल

संबंधित सामग्री

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं।

सरायकेला: जिला माइनिंग टास्क फोर्स को साफ निर्देश, नहीं होगी अवैध बालू खनन व परिवहन

सरायकेला: जिला माइनिंग टास्क फोर्स को साफ निर्देश, नहीं होगी अवैध बालू खनन व परिवहन

जिला माइनिंग टास्क फोर्स को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध बालू खनन और परिवहन की गतिविधियों को नहीं होने दिया जाए.

रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

आसमान में धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने एजेंसी के प्रोपराइटर को इसकी जानकारी दी. 

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल

NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल

सड़क हादसों के लिए अक्सर भारी वाहनों और अनियंत्रित परिचालन पर सवाल उठते हैं, लेकिन रविवार को चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 पर कैमरे में कैद तस्वीरों ने सड़क सुरक्षा का दूसरा चिंताजनक पहलू सामने रखा.