बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर रोजमर्रा की खरीदारी और छोटे व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई हैं. नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने प्रधानमंत्री बालेन शाह सरकार के उस विवादित फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें भारत से नेपाल ले जाए जाने वाले 100 रूपए से अधिक मूल्य के सामान पर भी कस्टम ड्यूटी वसूली का प्रावधान किया गया था.

सीमा पर बढ़ी थी आम लोगों की परेशानी
सरकार के इस नियम के लागू होने के बाद भारत-नेपाल सीमा चौकियों पर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे. दैनिक उपयोग की छोटी वस्तुएं जैसे चिप्स, बिस्किट, फल और अन्य सामान्य सामान पर भी कस्टम विभाग की सख्ती बढ़ गई थी. 100 रुपये की सीमा तय होने के कारण सीमा पार आने-जाने वाले आम नागरिकों को बार-बार जांच और पूछताछ का सामना करना पड़ रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी.

अधिवक्ताओं ने दायर की याचिका
इस विवादित फैसले के खिलाफ अधिवक्ता अमितेश पंडित, आकाश महतो, सुयोग्य सिंह और बिक्रम शाह ने नेपाल की सर्वोच्च अदालत में रिट याचिका दायर की थी. याचिका में इस नियम को आम जनता के लिए असुविधाजनक और अनुचित बताया गया था. मामले की सुनवाई करते हुए नेपाल की सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश हरि प्रसाद फुयाल और टेक प्रसाद ढुंगाना की संयुक्त पीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. अदालत ने स्पष्ट कहा कि अर्थ मंत्रालय और कस्टम विभाग द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर इस तरह की सख्ती उचित नहीं हैं.

कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि जब तक मामले में अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक सीमा पर आम लोगों से दैनिक उपयोग के सामान पर कोई टैक्स वसूला नहीं जाएगा. साथ ही, सीमा पर स्थिति को पूर्ववत सामान्य रखने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े: Vat Savitri Vrat 2026: आज सुहागिन महिलाएं कर रही व्रत.. जानें शुभ मुहूर्त, महासंयोग और धार्मिक महत्व

संबंधित सामग्री

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

झारखंड

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

झारखंड

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

लोहरदगा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, मुक्तिधाम में लगाए गए 15 से अधिक फलदार पौधे

झारखंड

लोहरदगा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, मुक्तिधाम में लगाए गए 15 से अधिक फलदार पौधे

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी