क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

By : Mansi Kumari
क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अब रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनने जा रहे हैं. राजधानी रांची के नगड़ी अंचल स्थित दलादली इलाके में ईशान किशन का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द आकार लेने वाला हैं. खास बात यह है कि यह बहुमंजिला बिल्डिंग धोनी के आवास से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर बनेगी.

RRDA ने पास किया नक्शा
जानकारी के अनुसार, नगड़ी अंचल अंतर्गत मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की लगभग 75 डिसमिल जमीन पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा. रांची रीजनल डेवेलपमेंट अथॉरिटी ने इस जमीन पर जी प्लस 10 तल्ला यानी कुल 11 मंजिला भवन निर्माण के नक्शे को मंजूरी दे दी हैं. रिंग रोड के किनारे बनने वाली इस बिल्डिंग में दो फ्लोर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं. यहां ऑफिस और शोरूम बनाए जाएंगे. वहीं ऊपर के आठ तल्लों में लग्जरी आवासीय फ्लैट तैयार होंगे.

लग्जरी सुविधाओं से लैस होगी सोसाइटी
ईशान किशन के इस प्रोजेक्ट को आधुनिक और प्रीमियम सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा. स्वीकृत नक्शे के अनुसार सोसाइटी में प्लेग्राउंड, इंडोर गेम जोन, स्विमिंग पूल, जिम, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस, गार्डन, सैलून-पार्लर, मेडिकल सुविधा और डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. पूरे परिसर में ओपन स्पेस को अधिक रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि बिल्डिंग का लुक आकर्षक और खुला दिखाई दे. साथ ही फ्रंट सेटबैक भी ज्यादा रखा गया है जिससे भवन का फ्रंट व्यू बेहतर नजर आए.

ईशान के पिता ने दी जानकारी
ईशान किशन के पिता प्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि धोनी के घर के पास काफी पहले यह जमीन खरीदी गई थी. अब नक्शा पास हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और रिंग रोड के किनारे एक शानदार बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा.

धोनी का फार्महाउस बनने के बाद से ही दलादली क्षेत्र लगातार चर्चा में रहा हैं. अब ईशान किशन के नए प्रोजेक्ट के बाद इस इलाके की रियल एस्टेट गतिविधियां और तेज हो गई हैं. रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही हाँ. सड़क किनारे जमीन लगभग खत्म हो चुकी है, जबकि अंदरूनी इलाकों में भी जमीन की कीमत 10 लाख रुपये प्रति डिसमिल से अधिक पहुंच गई हैं.

बताया जाता है कि दिसंबर 2022 में ईशान किशन ने इस जमीन पर भूमि पूजन किया था. इसके लिए शगुन ईशान इंफ्रा नाम से एक इंफ्रास्ट्रक्चरकंपनी भी बनाई गई थी. उसी कंपनी के तहत इस पूरे प्रोजेक्ट को विकसित किया जा रहा हैं.

यह भी पढ़े: पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के हश्र से सबक सीखने की जरूरत - बाबूलाल मरांडी

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

16 सितंबर को मिले 15–20 दिन के सरकारी आश्वासन की समय-सीमा खत्म होने के बाद आन्दोलन की घोषणा

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

जांच के दौरान सभी व्यवस्था ठीक पाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया