Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज: उत्तर-पूर्व से लेकर रांची तक...

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज: उत्तर-पूर्व से लेकर रांची तक गरज-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

jharkhand weather झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज उत्तर-पूर्व से लेकर रांची तक गरज-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में 16 मई से मौसम पूरी तरह बदलने जा रहा हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक गरज-तूफान, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई हैं. इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्य, बारिश हो सकती हैं. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और गरज के साथ वर्षा के आसार हैं. इसके चलते अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी
राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा. वहीं गढ़वा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना बनी हुई हैं.

17 से 19 मई तक और तेज होगा असर
17 मई को धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची जैसे जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई हैं. 18 मई को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ तेज हवा (40–50 किमी प्रति घंटा) और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी. इसी तरह 19 मई को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता हैं.

अगले एक सप्ताह तक अस्थिर रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 मई तक उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में मौसा सक्रिय रहेगा. इस दौरान बादल, गरज-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता हैं. कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कुल मिलाकर अगले 7 दिनों तक झारखंड में मौसम अस्थिर रहेगा, जिससे लोगों को लगातार बदलते मौसम का सामना करना पड़ेगा.

रांची में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 19 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 16 और 17 मई को गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. तापमान की बात करें तो 16 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. 

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी की रिपोर्ट जेपीएससी को सौंपे जाने के बाद भी अधर में रिजल्ट, अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
 

संबंधित सामग्री

रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

झारखंड

रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

झारखंड

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

झारखंड

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

झारखंड

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले