Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

By : Mansi Kumari
Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मदर डेयरी और अमूल के बाद अब मेधा डेयरी ने भी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी हैं. कंपनी ने दूध, दही और पनीर के दाम बढ़ाने का फैसला लिया हैं. नई दरें आज शनिवार दोपहर से लागू कर दी जाएंगी. कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा हैं.

दूध के दामों में बढ़ोतरी
मेधा डेयरी द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, डबल टोंड मिल्क, फुल क्रीम और शक्ति मिल्क समेत कई उत्पाद महंगे हो गए हैं. 1 लीटर डबल टोंड मिल्क की कीमत 50 रूपए से बढ़ाकर 52 रूपए कर दी गई है जबकि आधा लीटर पैक अब 25 की जगह 26 रूपए में मिलेगा. इसी तरह 6 लीटर टोंड मिल्क का पैक 312 रूपए से बढ़कर 324 रूपए हो गया हैं. एक लीटर टोंड मिल्क 54 से बढ़कर 56 रूपए और आधा लीटर 27 से बढ़कर 28 रूपए में मिलेगा. काऊ मिल्क की कीमत में भी इजाफा किया गया हैं. आधा लीटर काऊ मिल्क अब 28 की जगह 29 रूपए में उपलब्ध होगा. 

शक्ति और गोल्फ मिल्क भी महंगे
मेधा शक्ति मिल्क का एक लीटर पैक 60 रूपए से बढ़ाकर 62 रूपए कर दिया गया है जबकि आधा लीटर पैक 30 से बढ़कर 31 रूपए हो गया हैं. वहीं शक्ति स्पेशल मिल्क का एक लीटर पैक अब 62 रुपये और आधा लीटर 32 रुपये में मिलेगा. फुल क्रीम गोल्ड दूध के दामों में भी बढ़ोतरी हुई हैं. 6 लीटर गोल्ड मिल्क पैक अब 378 रुपये की जगह 396 रुपये में मिलेगा, जबकि आधा लीटर पैक 33 से बढ़कर 34 रुपये हो गया हैं.

दूध के साथ-साथ पनीर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई हैं. एक किलो ब्लॉक पनीर की कीमत 400 रूपए से बढ़ाकर 420 रूपए कर दी गई हैं. 500 ग्राम पनीर अब 205 की जगह 215 रूपए में मिलेगा, जबकि 200 ग्राम पनीर पर सीधे 5 रूपए की बढ़ोतरी हुई है और इसकी नई कीमत 90 रूपए तय की गई हैं. मेधा डेयरी ने दही के दामों में भी इजाफा किया हैं. 200 ग्राम पाउच दही अब 18 की जगह 20 रुपये में मिलेगा. 400 ग्राम दही की कीमत 34 से बढ़ाकर 35 रुपये कर दी गई है, जबकि 1 किलो पाउच दही अब 72 की जगह 75 रुपये में मिलेगा.

यह भी पढ़े: बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

संबंधित सामग्री

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने किया भंडाफोड़, चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया

हजारीबाग में  ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

हजारीबाग में ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए रविवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

चोट के बावजूद कुश ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जुनून व खेल भावना के साथ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

5 से 8 अक्टूबर तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे चिकित्सक, पांच चरणों होने वाले आन्दोलन में सबसे अंत में पेन डाउन स्ट्राइक