संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड की दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि चांडिल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बानसा-रेयारदा पथ के लपाईबेड़ा से गुटीउली देवरागोड़ा तक 2.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा. वहीं एनएच-33 से हुमीद ग्राम तक 1.47 किलोमीटर सड़क का निर्माण 84 लाख रुपये की लागत से होगा.
दोनों योजनाओं पर कुल 3 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. बेहतर सड़क संपर्क से गांवों का विकास तेज होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी. उन्होंने संबंधित विभाग एवं संवेदक को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, शंकर लायेक, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, लंबोदर महतो, भादूडीह पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, अरुण टुडू, राहुल वर्मा, कुनाराम मांझी, सुखलाल, समेत काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे.
चौका में क्रांतिकारी फुलों झानो मूर्ति स्थल सौंदयिकरण कार्य का किया उद्घाटन
विधायक सविता महतो ने गुरुवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चौका पंचायत भवन के समीप विधायक योजना से निर्मित क्रांतिकारी वीर फूलों झानो मूर्ति स्थल सौन्दयीकरण कार्य का उद्घाटन विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक ने फुलों झानो की मूर्तिपर माल्यार्पण कर नमन किया. विधायक ने कहा 4 लाख 69 हाजार 7 सौ रुपए कि लागत से सौन्दयीकरण कार्य कराया गया.
यह भी पढ़ें: अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी, चांडिल थाना क्षेत्र में छापामारी कर 05 अवैध अड्डे ध्वस्त