बहरागोड़ा में तेज आंधी बारिश के कारण धान की फसलों को काफी नुकसान, बरसोल में 15 घंटे तक बिजली गुल

बहरागोड़ा में तेज आंधी बारिश के कारण धान की फसलों को काफी नुकसान, बरसोल में 15 घंटे तक बिजली गुल

बहरागोड़ा में तेज आंधी बारिश के कारण धान की फसलों को काफी नुकसान बरसोल में 15 घंटे तक बिजली गुल

न्यूज 11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली. तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में भारी बारिश हुई. लेकिन तेज आंधी से क्षेत्र के 50 एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई. बारिश के बीच तेज हवा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. खासकर पकी हुई धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है.

धान की फसल झुक जाने से व्यापक परिमाण में क्षति होने की अनुमान लगाया जा रहा है. क्षेत्र के किसान बहुत अरमान से धान की खेती करते हैं. इस वर्ष पर्याप्त बारिश से धान की फसल बहुत अच्छी हुई है, लेकिन हवाओं के साथ बारिश से धान की फसलें गिर गईं. इस तरह से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया.किसान राकेश धड़ा, सुजीत गिरी, उमा संकर जेना,आशीष जेना, बिसु जेना, रिंकू प्रधान आदि का कहना है कि तेज हवा एवं आंधी से धान की फसल खेतों में बिछ गई हैं.

कहीं पर धान की कटाई हो चुकी है तो कहीं पर लहलहाती बालियां तेज हवाओं के कारण जमीन से चिपक गई है.इतना ही नहीं आने वाली मूंगफली की फसल को भी लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिचने लगी है. क्षेत्र के किसानों ने प्राकृतिक दुर्जोग के कारण धान नष्ट हो जाने पर मुआ बजा देने के लिए मांग किया है. बहरागोड़ा के क़ृषि पदाधिकारी संजय कुमार के मुताबिक बुधवार शाम को 85.2 एमएम बारिश हुई है. उन्होंने किसानों को यह भी कहा अगर धान की फसल को लेकर किसान लोग बीमा किया है तो क्लेम करने के बाद मुआवजा मिल जाएगा.

 तेज आंधी के कारण पूरी रात बिजली गुल, सुबह पानी के लिए तरसे ग्रामीण
 बुधवार शाम को हुई तेज आंधी के कारण 15 घंटे से बरसोल क्षेत्र में बिजली गायब है. बताया गया की बिजली गरजने के दौरान दर्जनों इंसुलेटर ब्लास्ट कर गए तथा तेज हवा से बहुत जगह पर तार गिर पड़ा है. रात से जगन्नाथपुर पावर हाउस के अंतर्गत  बिजली विभाग के कर्मियों ने बिजली दुरुस्त करने में लगे हुए हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक करीब 15 घंटे से बिजली गुल है.

यह भी पढ़ें: रांची रोड पर स्कॉर्पियो पर गिरा विशाल सूखा पेड़, टला बड़ा हादसा

संबंधित सामग्री

पलामू के वार्ड 11 में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप, दिव्या भगत और पार्षद कविता देवी करेंगी आमरण अनशन

झारखंड

पलामू के वार्ड 11 में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप, दिव्या भगत और पार्षद कविता देवी करेंगी आमरण अनशन

शराब घोटाला मामला: नवीन केडिया को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

झारखंड

शराब घोटाला मामला: नवीन केडिया को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

पांकी रोड की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, JMM के युवा नेता सन्नी शुक्ला ने दी सड़क जाम करने की चेतावनी

झारखंड

पांकी रोड की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, JMM के युवा नेता सन्नी शुक्ला ने दी सड़क जाम करने की चेतावनी

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस का रिसाव, चपेट में आए 24 लोग अस्पताल में भर्ती

देश-विदेश

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस का रिसाव, चपेट में आए 24 लोग अस्पताल में भर्ती

रांची: रिम्स के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम.. CCTV में कैद हुई घटना

झारखंड

रांची: रिम्स के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम.. CCTV में कैद हुई घटना