लू या हीटवेव नहीं, भारत में चल रहा है 'हीट डोम', जानें यह है कितना खतरनाक?

लू या हीटवेव नहीं, भारत में चल रहा है 'हीट डोम', जानें यह है कितना खतरनाक?

लू या हीटवेव नहीं भारत में चल रहा है हीट डोम जानें यह है कितना खतरनाक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत में इस साल काफी गर्मी पड़ रही है. गर्मी से पूरा देश परेसान चल रहा है.  सभी कह रहे हैं कि अप्रैल के महीने में ऐसी गर्मी है तो, मई और जून में तो कई लोग गर्मी की मार से मर ही जाएंगे. पूरे देश में इस बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. गर्मी की तपिश के कारण सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है. शहर में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. इस सन्नाटा के पीछे साधारण लू या हीटवेव नहीं बल्कि कुछ और ही है. जिसका नाम आपने पहले काही सुना ही नही होगा. इस भीषण गर्मी के पीछे 'हीट डोम' है. दिल्ली, झारखंड, बिहार, लखनऊ, भोपाल से लेकर अकोला और तेलंगाना तक इस हीट डोम का असर देखने को मिल रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में से 95 शहर अकेले भारत के हैं.

तो चलिए हम आपको बताते हैं क्या होता है हीट डोम, जिसने सभी का हाल बेहाल कर दिया है. हीट डोम को समझने के लिए आप अपने किचन में रखे प्रेशर कुकर के बारे में सोच सकते हैं. जी हां, जैसा की हम सभी जानते हैं कि प्रेशर कुकर में गर्म हवा लंबे समय तक अंदर दबी रहती है और उसे निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती है. साथ ही अंदर की गर्म हवा बाहर नहीं आ पाती है और ना ही बाहर की ठंडी हवा अंदर जा पाती है. उसी प्रकार से हीट डोम की स्थिति में  ऊपरी वायुमंडल में उच्च दबाव का एक बहुत बड़ा क्षेत्र बन जाता है, तो वह किसी ढक्कन की तरह काम करने लगता है और अंदर की गर्म हवा बाहर नहीं जा पाती है और बाहर की ठंडी हवा अंदर नहीं आ पाती है. ऐसे में सूरज इसे और गर्म करता चला जाता है और दिन प्रतिदिन यहां के तापमान में वृद्धि देखने को  मिलती है.

अक्सर हम सभी हीट डोम को हीटवेव यानि की लू समझ लेते हैं, लेकिन इसमें काफी अंतर है. हीटवेव चलने की स्थिति में कुछ समय तक किसी इलाके में गर्म हवाओं का प्रभाव देखने को मिलता है और समय के साथ इसमें बदलाव भी देखने को मिलता है. मगर हीट डोम में ऐसा नहीं होता है. हीट डोम में एक बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र को अपनी चपेट में लेता है और लंबे समय तक वहां गर्मी को ट्रैप यानी कैद करके रखता है. यह हीटवेव के मुकाबले अधिक विनाशकारी होता है, क्योंकि यह जल्दी खत्म नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में चलाई गई एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच की गयी

संबंधित सामग्री

पलामू के वार्ड 11 में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप, दिव्या भगत और पार्षद कविता देवी करेंगी आमरण अनशन

झारखंड

पलामू के वार्ड 11 में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप, दिव्या भगत और पार्षद कविता देवी करेंगी आमरण अनशन

शराब घोटाला मामला: नवीन केडिया को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

झारखंड

शराब घोटाला मामला: नवीन केडिया को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

पांकी रोड की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, JMM के युवा नेता सन्नी शुक्ला ने दी सड़क जाम करने की चेतावनी

झारखंड

पांकी रोड की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, JMM के युवा नेता सन्नी शुक्ला ने दी सड़क जाम करने की चेतावनी

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस का रिसाव, चपेट में आए 24 लोग अस्पताल में भर्ती

देश-विदेश

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस का रिसाव, चपेट में आए 24 लोग अस्पताल में भर्ती

रांची: रिम्स के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम.. CCTV में कैद हुई घटना

झारखंड

रांची: रिम्स के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम.. CCTV में कैद हुई घटना