न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अरुण पति त्रिपाठी ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया हैं. झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने शीर्ष अदालत में नई याचिका दाखिल कर राहत की मांग की हैं. इससे पहले 16 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट की न्यायधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने त्रिपाठी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. इस मामले में विनय कुमार चौबे समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया हैं. कोर्ट के इस फैसले के बाद से ही मामले ने नया मोड़ ले लिया हैं.
यह भी पढ़े: रांची रोड पर स्कॉर्पियो पर गिरा विशाल सूखा पेड़, टला बड़ा हादसा