Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी बनी आफत! लू ने बढ़ाई मुश्किलें.. कई जिलों मे...

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी बनी आफत! लू ने बढ़ाई मुश्किलें.. कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

jharkhand weather झारखंड में गर्मी बनी आफत लू ने बढ़ाई मुश्किलें कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में गर्मी ने अप्रैल महीने में ही विकराल रूप ले लिया हैं. आज राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा, जबकि कई इलाकों में लू जैसी स्थिति लोगों की परेशानी बढ़ाएगी.

कई जिलों में लू का सख्त असर
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड के जिलों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं. पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान हैं. इन जिलों में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता हैं. राज्य के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना हैं. वहीं गुमला में तापमान 38 से 39 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब रहने का अनुमान हैं. 

रांची समेत पठारी इलाकों में भी राहत नहीं
राजधानी रांची, गुमला, खूंटी और हजारीबाग जैसे पठारी क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम रह सकता है, लेकिन उमस और तेज धूप के कारण यहां भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. दिनभर तेज धूप रहने से तापमान का असर अधिक महसूस होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के कुछ पूर्वी इलाकों में हल्के बादल छाने या बहुत हल्की बारिश होने की संभावना हैं. यदि बारिश होती है तो लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि इसका असर सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा.

सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान
अप्रैल महीने में झारखंड का सामान्य तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच माना जाता है, लेकिन इस समय राज्य का तापमान औसत से ऊपर 38 से 44 डिग्री तक पहुंच गया हैं. इससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बनी हुई हैं. फिलहाल झारखंड में गर्मी से तुरंत राहत मिलने के संकेत नहीं हैं. अगले कुछ दिनों तक तापमान ऊंचा बना रह सकता है और कई जिलों में लू का असर जारी रहने की संभावना हैं. 

यह भी पढ़े: रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

 

संबंधित सामग्री

JMM केंद्रीय समिति की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर होगी बातचीत

झारखंड

JMM केंद्रीय समिति की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर होगी बातचीत

रांची: ओरिएंट क्राफ्ट के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! महीनों से वेतन नहीं मिलने पर फैक्ट्री गेट पर जोरदार हंगामा

झारखंड

रांची: ओरिएंट क्राफ्ट के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! महीनों से वेतन नहीं मिलने पर फैक्ट्री गेट पर जोरदार हंगामा

पानी की टंकी के लिए खुदी जमीन, बाहर आने लगी लाशें.. हाथरस में अजीबोगरीब मामला

देश-विदेश

पानी की टंकी के लिए खुदी जमीन, बाहर आने लगी लाशें.. हाथरस में अजीबोगरीब मामला

पीएम मोदी की झालमुढ़ी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल

झारखंड

पीएम मोदी की झालमुढ़ी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल

दरभंगा राज की  प्रॉपर्टी अब दखल करेगी बिहार सरकार, अंतिम महारानी की संपत्ति कब्जे की प्रक्रिया शुरू

बिहार

दरभंगा राज की प्रॉपर्टी अब दखल करेगी बिहार सरकार, अंतिम महारानी की संपत्ति कब्जे की प्रक्रिया शुरू

बिहार के दरभंगा राज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी की संपत्ति को बिहार सरकार ने दखल करने का फैसला लिया है। जिसके बाद इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।