न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और खुली चुनौती दी है।
तेजस्वी यादव को दिया करारा जवाब
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए उन्हें 'लॉ एक्ट' के घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कानून की नजर में एक 'स्मार्ट अपराधी' हो सकते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि अपराध करने वाला अंततः जेल की सलाखों के पीछे ही होता है।
नीतीश कुमार से नहीं हो सकता कोई समझौता
मुख्यमंत्री की साख पर बात करते हुए नीरज कुमार ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार कभी भी किसी से समझौता (कॉम्प्रोमाइज) नहीं कर सकते। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि किसी की इतनी हिमाकत नहीं है कि वह गलत तरीके से 'एक अन्ने मार्ग' (मुख्यमंत्री आवास) में घुस जाए।
राहुल गांधी और लालू परिवार के रिश्तों पर तंज
नीरज कुमार ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गांधी परिवार के वारिस आज लालू जी के घर पर मटन बना रहे हैं। उनके अनुसार, विपक्ष की राजनीति अब सिर्फ यहीं तक सिमट कर रह गई है।
कांग्रेस को बहस की खुली चुनौती
अल्पसंख्यक समाज के मुद्दे पर नीरज कुमार ने कांग्रेस को ललकारा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए जेडीयू सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर मैं बहस के लिए तैयार हूँ। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वे कोई भी तारीख (तिथि) तय कर लें, वह हर सवाल का जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे।